बजट 2026: कंटेंट क्रिएटर की बल्ले-बल्ले! 15,000 अब स्कूल-कॉलेजों में खुलेंगी कंटेंट क्रिएटर लैब्स

बजट 2026 में सरकार ने कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बड़े ऐलान किए हैं. देश के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएटर लैब्स खुलेंगी. साथ ही, गेमिंग सेक्टर में 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी और स्टार्टअप्स के लिए 10,000 करोड़ का फंड भी रखा गया है.

ADVERTISEMENT

Content Creator Lab
Content Creator Lab
google news

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में डिजिटल क्रिएटर्स और युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं. सरकार अब देश के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में 'कंटेंट क्रिएटर लैब्स' बनाने जा रही है. इन लैब्स के जरिए छात्रों को प्रोफेशनल तरीके से कंटेंट बनाना सिखाया जाएगा.