Budget 2026: बजट में शराब महंगी बीड़ी सस्ती, 1 फरवरी से महंगी हो गई सिगरेट
आम बजट 2026 में सरकार ने टैक्स कलेक्शन के नियमों में बदलाव करते हुए शराब और सिगरेट को महंगा कर दिया है, जबकि बीड़ी सस्ती हो गई है. शराब और खनिज पर TCS बढ़ाया गया है. वहीं बीड़ी निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तेंदू पत्ते पर टैक्स घटाया गया है.
ADVERTISEMENT

Budget 2026
Liquor Price Hike India : 1 फरवरी को पेश हुए आम बजट में शराब महंगी हो गई है. वहीं बीड़ी बनाने में इस्तेमाल होने वाला तेंदू पत्ता सस्ता हो गया है. बजट में सरकार ने कुछ खास सामान बेचने पर लगने वाला TCS बढ़ाकर एक फीसदी से 2 फीसदी कर दिया है. वहीं तेंदूपत्ता पर लगने वाले TCS को 5 फीसदी से घटाकर 2 फीसदी कर दिया गया है. वहीं सिगरेट के दाम में 1 फरवरी से 40 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी हो गई है.