Smartphone Price Rises: महंगे हुए 5G फोन, 4G की फिर बढ़ी डिमांड, ₹9 हजार से नीचे के Phones का बुरा हाल !
10 हजार रुपये से कम के स्मार्टफोन तेजी से कम हो रहे हैं. सस्ते 5जी फोन महंगे पड़ रहे हैं और 4जी विकल्प लौटे हैं, इसलिए खरीद से पहले तुलना जरूरी है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मेमोरी और दूसरे पुर्जों की लागत बढ़ने से कंपनियों का दबाव बढ़ा
छूट घटने से कम बजट खरीदारों की जेब पर सीधा बोझ बढ़ा
पूरे बाजार में कुल बिक्री घटी लेकिन औसत फोन कीमत रिकॉर्ड पहुंची
अगर आप 10 हजार रुपये से कम में नया Smartphone खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए बुरी खबर है. इस बजट में अब पहले जैसी आसानी से पसंद मिलने वाली नहीं है. एक तरफ सस्ते 5G Smartphones की कीमत बढ़ रही है, तो दूसरी तरफ कंपनियां कम बजट वाले ग्राहकों के लिए फिर से 4G Phones का सहारा ले रही हैं.
