UPI New Rule: यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं तो जान लीजिए इन नए नियमों के बारे में, इस दिन से होंगे लागू
UPI New Rule: अब UPI के जरिए 5 लाख रुपए तक टैक्स पेमेंट की जा सकेगी. NPCI ने 16 सितंबर 2024 से इस नए नियम को लागू करने की घोषणा की है, जिससे लाखों टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिलेगी.
ADVERTISEMENT

UPI New Rule: अगर आप UPI का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI के जरिए टैक्स भुगतान की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी है. इससे पहले यह सीमा काफी कम थी. NPCI के इस बदलाव से टैक्सपेयर्स आसानी से 5 लाख रुपए तक का भुगतान कर सकेंगे. NPCI ने 24 अगस्त 2024 को यह सर्कुलर जारी किया था.