रेलवे की 5 बड़ी परियोजनाएं मंजूर, 540 किमी नए ट्रैक से सफर आसान होगा, जान लीजिए पूरा मामला

सरकार ने 5 रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है. 10,021 करोड़ रुपये से 540 किमी अतिरिक्त ट्रैक बनेंगे, जिससे 4 राज्यों, 2,121 गांवों, माल ढुलाई और सफर को बड़ा फायदा होगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

परियोजनाओं को 2029-30 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है

चार राज्यों के 17 जिलों में रेल क्षमता और पहुंच बढ़ेगी

करीब 2,121 गांवों और 52 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा

सोचिए, अगर आपके शहर से गुजरने वाली ट्रेन को बार-बार दूसरी ट्रेन के निकलने का इंतजार न करना पड़े, तो सफर कितना आसान हो सकता है। और अगर उसी रेलवे लाइन से मालगाड़ी भी तेज रफ्तार से निकल सके, तो इसका फायदा सिर्फ यात्रियों को नहीं, बल्कि पूरे कारोबार और अर्थव्यवस्था को होता है। अब इसी दिशा में मोदी सरकार ने रेलवे को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई **कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स यानी CCEA की बैठक में रेलवे की 5 बड़ी मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।