Gold Price : दुनियाभर के केंद्रीय बैंक तूफानी तेजी से खरीद रहे सोना, क्या आने वाला है कोई बड़ा संकट? जान लीजिए पूरी बात
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के नए आंकड़ों में दिखा कि चीन, पोलैंड और कई देश तेजी से सोना खरीद रहे हैं. जानिए इसके पीछे की वजह और कीमतों पर पड़ने वाला असर.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
एमसीएक्स पर सोना चार सितंबर को एक हजार रुपये से ज्यादा टूटा
पोलैंड इस साल अब तक करीब नब्बे टन सोना जोड़ चुका
पोलैंड का लक्ष्य अपना कुल भंडार बढ़ाकर सात सौ टन करना
सोना सिर्फ आम आदमी की बचत का सहारा नहीं है। दुनिया के बड़े-बड़े केंद्रीय बैंक भी लगातार अपने भंडार में सोना बढ़ा रहे हैं। ताजा आंकड़े बताते हैं कि जुलाई 2026 में दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने कुल 23 टन सोना खरीदा। इस खरीदारी में चीन और पोलैंड सबसे आगे रहे। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के मुताबिक, जुलाई में चीन ने करीब 20 टन सोना खरीदा, जबकि पोलैंड ने अपने भंडार में करीब 8 टन सोना जोड़ा। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दुनिया के केंद्रीय बैंक लगातार सोने की खरीदारी क्यों कर रहे हैं? क्या यह सिर्फ विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने की रणनीति है या फिर दुनिया में बढ़ते आर्थिक और भू-राजनीतिक जोखिमों को लेकर किसी बड़ी तैयारी का संकेत?
