8th Pay Commission: दिवाली बोनस का बदलेगा फॉर्मूला? 7 हजार की सीमा बढ़ाकर 21 हजार करने की मांग
केंद्रीय कर्मचारियों के बोनस पर नई बहस तेज है. कर्मचारी संगठन 7 हजार की पुरानी गणना सीमा बढ़ाकर 21 हजार करने की मांग कर रहे हैं. अभी सरकार की मंजूरी बाकी है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
कर्मचारी संगठन 7 हजार बोनस सीमा बढ़ाने की मांग उठा रहे हैं
अभी 21 हजार की नई सीमा पर सरकार ने मंजूरी नहीं दी
मौजूदा फॉर्मूले में 30 दिन का बोनस करीब 6,908 रुपये बनता है
8th Pay Commission: त्योहारी सीजन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के बोनस को लेकर बड़ी मांग सामने आई है. 8वें वेतन आयोग को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब बोनस की गणना के पुराने फॉर्मूले में बदलाव की मांग तेज हो गई है. कर्मचारी संगठन चाहते हैं कि बोनस की गणना के लिए मौजूदा 7,000 रुपये की सीमा को बढ़ाया जाए, ताकि कर्मचारियों को मिलने वाली रकम में बड़ा इजाफा हो सके. कर्मचारी संगठनों का कहना है कि बोनस तय करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा मौजूदा फॉर्मूला काफी पुराना है और आज की वेतन संरचना के हिसाब से इसमें बदलाव की जरूरत है. अगर सरकार इस मांग को स्वीकार करती है, तो कई केंद्रीय कर्मचारियों के बोनस में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
