इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट में दीं मर्सीडीज जैसी कारें, सोशल मीडिया पर आई कमेंट की बाढ़!

Detailing Solutions Company: चेन्नई की टीम डिटेलिंग सॉल्यूशंस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को इस फेस्टिव सीजन में बड़ा गिफ्ट दिया है. कंपनी ने 28 कारें और 29 बाइक अपने कर्मचारियों को गिफ्ट की हैं. यह घोषणा दिवाली से पहले की गई. इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई.

ADVERTISEMENT

Cars scooters gifts given to employees
Cars scooters gifts given to employees
Google CTA

Diwali Gift: देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और दिवाली की तैयारियों ने रौनक बढ़ा दी है. हर जगह दिवाली ऑफर्स और गिफ्ट्स की चर्चा हो रही है. बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस और गिफ्ट्स देने की योजना बना रही हैं. इसी बीच चेन्नई की एक कंपनी ने इस मामले में सबका ध्यान खींचा है. इस कंपनी ने दिवाली से पहले ही ऐसा अनोखा तोहफा दिया है, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे, "कंपनी हो तो ऐसी!"