China का और AI और चिप डिजाइन पर खतरनाक प्लान, भारत पर पड़ेगा सीधा असर, जान लीजिए पूरा मामला

चीन एआई तकनीक और चिप डिजाइन के निर्यात पर सख्त रोक की तैयारी कर रहा है. इससे मोबाइल, लैपटॉप, कार, डेटा सेंटर और दुनिया भर की कीमतों पर असर पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

चीन का बड़ा खेल
चीन का बड़ा खेल
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

विदेशी यूजर के लिए एआई मॉडल डाउनलोड करना मुश्किल हो सकता है

ट्रेनिंग डेटा को चीन से बाहर भेजने पर रोक लग सकती है

क्वालकॉम और टीएसएमसी जैसी कंपनियां भी नए नियमों से प्रभावित होंगी

चीन की तरफ से एआई तकनीक और सेमीकंडक्टर चिप डिजाइन के निर्यात पर सख्त रोक लगाने की तैयारी की खबर ने दुनिया की टेक इंडस्ट्री की चिंता बढ़ा दी है. अगर ऐसा होता है, तो मोबाइल, लैपटॉप, कार, डेटा सेंटर और आधुनिक हथियारों तक की लागत पर असर पड़ सकता है.