China Economy: चीन की हालत खराब, सामने आई सबसे बड़ी कमजोरी !
चीन का निर्यात तेज है, लेकिन घरों के दाम गिरने, कमजोर खर्च और रोजगार चिंता से उसकी ग्रोथ सुस्त है. क्या इससे भारत को निवेश और नए कारखानों का बड़ा मौका मिलेगा?
ADVERTISEMENT

China Economy Crisis
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अप्रैल से जून तिमाही में चीन की ग्रोथ घटकर 4.3 फीसदी रही
पिछली तिमाही के 5 फीसदी मुकाबले रफ्तार सिर्फ तीन महीने में टूटी
घरों की गिरती कीमतों से लोग बचत बढ़ा रहे, खर्च घटा रहे
कभी दुनिया की "फैक्ट्री" कहलाने वाला चीन आज एक अजीब आर्थिक स्थिति से गुजर रहा है. एक तरफ उसके Export लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ उसकी आर्थिक विकास दर लगातार कमजोर हो रही है. आम तौर पर माना जाता है कि जब किसी देश का निर्यात बढ़ता है तो उसकी अर्थव्यवस्था भी तेजी से आगे बढ़ती है. लेकिन चीन का मौजूदा हाल इस धारणा से बिल्कुल अलग तस्वीर दिखा रहा है.
