Gold Price : क्या चीन चुपचाप खरीद रहा है दुनिया से छिपाकर सोना? Goldman Sachs के दावे ने बढ़ाई हलचल, जानिए पूरी कहानी

गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट कहती है कि चीन की असली सोना खरीद आधिकारिक आंकड़ों से ज्यादा हो सकती है. इससे सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट मुश्किल रह सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

मई 2026 में चीन ने आधिकारिक तौर पर 10 टन खरीद बताई

बैंक का अनुमान है कि असली खरीद 48 टन से ऊपर रही

रूस पर 2022 के प्रतिबंधों के बाद रिजर्व रणनीति तेजी से बदली

अमेरिकी निवेश बैंक गोल्डमैन सैक्स की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन की असली सोना खरीद आधिकारिक आंकड़ों से काफी ज्यादा हो सकती है. अगर यह अनुमान सही निकलता है, तो इसका असर सिर्फ चीन पर नहीं बल्कि दुनिया के सोना बाजार पर भी पड़ सकता है.