Gold Price : ताबड़तोड़ सोने की खरीदारी कर रहा चीन, जून में खरीदा 15 टन से ज्यादा गोल्ड, हिला दिया सिस्टम
सोने की कीमत घटते ही चीन ने जून में 15 टन सोना खरीदा. लगातार 20 महीने से बढ़ रहे भंडार के पीछे डॉलर पर निर्भरता घटाने और सुरक्षित निवेश की चाल दिख रही है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कीमत टूटने पर बड़े खरीदार अक्सर बाजार में तेजी से उतरते हैं
चीन का कुल सोना भंडार अब करीब 2346 टन पहुंच गया
उज्बेकिस्तान और पोलैंड भी इस साल सोने की खरीद में सक्रिय रहे
चीन ने जून में 15 टन सोना खरीदकर वैश्विक बाजार का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. सोने की कीमतों में गिरावट के बीच चीन के केंद्रीय बैंक ने यह खरीदारी की है. इस कदम को दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों की बदलती रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.
