चीन के नए नियमों से बदल सकता है पूरी दुनिया का गोल्ड मार्केट... जानिए भारत पर कितना पड़ेगा असर?
Gold Price News: दुनिया का सबसे बड़ा सोना खरीदार देश चीन गोल्ड इंपोर्ट-एक्सपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. इस फैसले के बीच भारत में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. अब सवाल उठ रहा है कि क्या चीन का नया कदम भारतीय सर्राफा बाजार में भी बड़ी उथल-पुथल मचाने वाला है?
ADVERTISEMENT

चीन के गोल्ड प्लान से मचा हड़कंप.
Gold Price Today: दुनिया का सबसे बड़ा सोना खरीदार देश चीन अब गोल्ड मार्केट में एक ऐसा कदम उठाने जा रहा है, जिसकी गूंज भारत समेत पूरी दुनिया के सर्राफा बाजारों में सुनाई दे सकती है. दरअसल, चीन की सरकार सोने के आयात और निर्यात (इंपोर्ट-एक्सपोर्ट) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है. जब वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा सोना खरीदने वाला देश अपने नियमों को बदलने का ड्राफ्ट तैयार करे, तो उसका सीधा असर कीमतों और सप्लाई चेन पर पड़ना तय है. भारत जैसे देश के लिए यह खबर और भी अहम हो जाती है, जहां सोना सिर्फ एक निवेश नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं और परंपराओं से जुड़ा हुआ है. आइए जानते हैं कि आखिर चीन का यह नया गोल्ड प्लान क्या है और बाजार में इसका क्या असर दिख रहा है.