सोने के बाजार में चीन ने खेल रहा बड़ा गेम... क्या अब बदलने वाली है दुनिया की तस्वीर? ड्रैगन के इस दांव ने बढ़ाई सबकी टेंशन
Gold Rate Today: दुनियाभर में सोने की कीमतें दबाव में हैं, लेकिन चीन लगातार अपने गोल्ड रिजर्व को बढ़ाता जा रहा है. आखिर ड्रैगन ऐसा क्यों कर रहा है? क्या यह अमेरिकी डॉलर को चुनौती देने की बड़ी रणनीति है और इसका भारतीय निवेशकों व सोने-चांदी के दामों पर क्या असर पड़ेगा? जानिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Gold Price Today: एक तरफ वैश्विक बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का रुख है, वहीं दूसरी तरफ चीन लगातार अपने खजाने में सोना भरे जा रहा है. मई महीने में चीन ने लगातार 19वें महीने अपने गोल्ड रिजर्व में इजाफा किया है. जब दुनिया के कई निवेशक सोने से दूरी बना रहे हैं, तो चीन के इस 'गोल्ड गेम' के पीछे की वजह क्या है और भारतीय सर्राफा बाजार पर इसका क्या असर होगा? चलिए समझते हैं. सोमवार को भारतीय वायदा बाजार (MCX) पर सोना और चांदी दोनों भारी दबाव में नजर आए. खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोना करीब 1.25 फीसदी गिरकर 1,53,661 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था. वहीं, चांदी में और बड़ी गिरावट देखी गई और यह करीब 2.44 फीसदी टूटकर 2,42,485 रुपये प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही थी. बाजार में इस कमजोरी के बीच, चीन की लगातार सोना खरीदने की रणनीति ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है.