चीन 22 महीने से सोना खरीद रहा, क्या इससे और महंगा होगा गोल्ड
चीन लगातार 22 महीने से सोना खरीद रहा है. डॉलर पर कम निर्भर रहने की सोच, अगस्त की तेजी और भारत की नरम खरीद ने इस ट्रेंड पर नजर बढ़ाई है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
चीन के भंडार में सोने की हिस्सेदारी अभी करीब 8 फीसदी है
ताजा आंकड़ों में चीन के गोल्ड रिजर्व में 6.5 लाख औंस बढ़े
कई देश अब सिर्फ डॉलर पर निर्भर रहने से बचना चाहते हैं
सोने की कीमत जब बढ़ती है तो आम तौर पर हमारी नजर ज्वेलरी खरीदने वालों पर जाती है। लेकिन असली खेल सिर्फ आम लोगों की खरीदारी से तय नहीं होता।सोने की कीमत पर दुनिया के सेंट्रल बैंकों की खरीदारी का भी बहुत बड़ा असर होता है। और इस समय इस खेल में सबसे ज्यादा चर्चा चीन की हो रही है।क्योंकि चीन पिछले 22 महीनों से लगातार अपने गोल्ड रिजर्व में सोना जोड़ रहा है। अब सवाल है कि चीन आखिर इतना सोना खरीद क्यों रहा है? क्या वह आने वाले समय के लिए तैयारी कर रहा है? और क्या इसका असर भारत पर भी पड़ेगा? आइए पूरी कहानी आसान भाषा में समझते हैं।
