चीन ने सितंबर में खरीदा 23 टन सोना, 2023 के बाद सबसे बड़ी मासिक खरीद; फ्रांस-इटली से बस इतना पीछे

चीन ने सितंबर 2026 में 23 टन सोना खरीदकर सितंबर 2023 के बाद अपनी सबसे बड़ी मासिक खरीदारी की है। इसके साथ चीन का आधिकारिक गोल्ड रिजर्व बढ़कर 2,410 टन हो गया है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना लगातार 23 महीनों से सोना खरीद रहा है। अब चीन फ्रांस और इटली के गोल्ड रिजर्व के करीब पहुंच गया है। जानिए चीन इतनी बड़ी मात्रा में सोना क्यों खरीद रहा है, दुनिया के गोल्ड रिजर्व की रैंकिंग में क्या बदलाव हो सकता है और इसका भारत में सोने की कीमतों पर क्या असर पड़ सकता है।

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

चीन के केंद्रीय बैंक ने 23 टन सोना जोड़ा

लगातार 23 महीने से सोना खरीद रहा चीन

आधिकारिक सोना खरीद 103 टन तक पहुंच गई

चीन के केंद्रीय बैंक ने सितंबर 2026 में अपने गोल्ड रिजर्व में 23 टन सोना जोड़ा है। सितंबर 2023 के बाद यह उसकी सबसे बड़ी मासिक खरीद बताई गई है। लगातार 23 महीने से सोना खरीद रहा चीन अब अपने कुल आधिकारिक गोल्ड रिजर्व को 2,410 टन तक पहुंचा चुका है। इस खरीदारी के साथ वह फ्रांस और इटली जैसे देशों के और करीब आ गया है। दुनिया में सोने की खरीदारी को लेकर चीन की रणनीति लगातार चर्चा में है। देश का केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (PBOC) अपने गोल्ड रिजर्व में लगातार इजाफा कर रहा है। सितंबर में 23 टन सोना खरीदने के साथ चीन ने हाल के महीनों में खरीदारी की रफ्तार बनाए रखी है। इससे पहले जुलाई और अगस्त 2026 में भी चीन ने हर महीने 20 टन सोना खरीदा था।