Gold Price : चीन ने सोने में कर दिया बड़ा खेल, 24 जुलाई को मचेगा गदर!

चीन ने सोने की खरीद पर रोक नहीं लगाई. बड़े बैंक सिर्फ उधार वाली पेपर गोल्ड ट्रेडिंग बंद कर रहे हैं. जानिए इसका सोने की कीमतों पर क्या असर पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

चीन ने सोने की खरीद नहीं, उधार वाली ट्रेडिंग पर सख्ती की

कई बड़े बैंकों ने आम ग्राहकों के लिए लीवरेज सौदे बंद किए

पहले से खुले सौदों को तय समय में बंद या बदलना होगा

सोने की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच चीन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. पिछले कुछ दिनों से यह बात तेजी से फैल रही थी कि चीन ने सोने की ट्रेडिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी है. लेकिन उपलब्ध जानकारी बताती है कि मामला पूरा बैन का नहीं है. चीन के कुछ बड़े बैंक आम ग्राहकों के लिए उधार लेकर सोने में बड़े सौदे करने की सुविधा बंद कर रहे हैं. इस कदम का असर सोने की कीमतों पर पड़ सकता है. खासकर छोटी अवधि में दबाव दिख सकता है. वहीं लंबी अवधि में तस्वीर अलग रह सकती है, क्योंकि चीन में असली सोने की मांग बनी रह सकती है. इस पूरे घटनाक्रम में 24 जुलाई की तारीख को भी अहम बताया जा रहा है.