Closing Share Bazaar : बाजार सपाट बंद, अब रिलायंस और बड़े बैंकों के नतीजों पर नजर, जान लीजिए सभी अहम लेवल!

शेयर बाजार गुरुवार को लगभग सपाट बंद हुआ. निफ्टी 24,072 पर ठहरा रहा. अब रिलायंस और बड़े निजी बैंकों के तिमाही नतीजों पर नजर है, जो बाजार की अगली दिशा तय कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

बाजार को बड़ी तेजी का इंतजार
बाजार को बड़ी तेजी का इंतजार
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

निफ्टी पिछले तीन सत्रों से बेहद संकरे दायरे में बंद हुआ

20 और 50 डीमा के ऊपर टिके रहने से रुख मजबूत

24,250 के ऊपर टिकने पर खरीदारी का रुझान और बढ़ सकता

गुरुवार को शेयर बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन कारोबार के आखिर में बड़े सूचकांक लगभग सपाट बंद हुए. सेंसेक्स 1 अंक की मामूली बढ़त के साथ 77,186 पर बंद हुआ. निफ्टी 50, 5 अंक की हल्की गिरावट के साथ 24,072 पर बंद हुआ. बैंक निफ्टी 175 अंक फिसलकर 57,582 पर बंद हुआ.