भारत से निकलेगा अगला बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड, Nothing ने CMF को बनाया भारतीय कंपनी

नथिंग का सब-ब्रांड सीएमएफ भारत में अलग कंपनी बनाएगा. ऑप्टिमस के साथ ८८७ करोड़ रुपये के निवेश से नोएडा में फोन उत्पादन, रिसर्च और निर्यात पर कंपनी का फोकस बढ़ेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

CMF को भारत में अलग कंपनी बनाएगी Nothing

Optiemus के साथ ₹887 करोड़ का संयुक्त उपक्रम

Optiemus की 65% हिस्सेदारी, नोएडा में उत्पादन

पीएलआई के बाद नई योजना से मिलेगा प्रोत्साहन

CMF का लक्ष्य भारत से 10 करोड़ फोन बनाना

भारत अब सिर्फ दुनिया की बड़ी कंपनियों के लिए मोबाइल फोन बनाने वाला देश नहीं रहना चाहता. अब कोशिश है कि भारत से अपना वैश्विक स्मार्टफोन ब्रांड भी निकले.इसी दिशा में Nothing ने अपने उप-ब्रांड CMF को भारत में एक अलग कंपनी बनाने का फैसला किया है. नई कंपनी में भारतीय हिस्सेदारों की बहुमत हिस्सेदारी होगी. इसका मुख्यालय भारत में होगा और कंपनी की अपनी टीम के साथ अनुसंधान एवं विकास का काम भी देश में होगा. Nothing इसमें हिस्सेदार और साझेदार बना रहेगा.