झारखंड के 11 जिलों में शिक्षा को डिजिटल बनाने पर 27 करोड़ खर्च करेगी कोल इंडिया, MoU हुआ

Coal India Limited news: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) CSR के तहत खनन क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा बनाने की कोशिश कर रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Coal India Limited news: कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत खनन क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा बनाने की कोशिश कर रहा है. इसी क्रम में झारखंड के 11 जिलों में शिक्षा को डिजिटल बनाने के लक्ष्य के लिए कोल इंडिया ने EdCIL (India) Limited के साथ एक एमओयू किया है. यह योजना तीन साल के अंदर झारखंड के 11 जिलों में लागू की जाएगी.