आधी कीमत पर iPhone 15! क्रोमा की 'एव्रीथिंग एप्पल सेल' में iPhone 16 पर भी छूट, देखें डिटेल्स

Croma Apple Sale 2026: क्रोमा की 'एवरीथिंग एप्पल सेल' में भारी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स के चलते आईफोन 15 मात्र ₹36,891 और मैकबुक एयर एम5 ₹75,711 की प्रभावी कीमत पर मिल रहे हैं. दूसरी ओर, रिलायंस जियो ने मात्र ₹200 में 15 ओटीटी ऐप्स, 1000 लाइव चैनल और 30GB डेटा वाला किफायती ओटीटी पास लॉन्च किया है.

ADVERTISEMENT

biz deal
biz deal
Google CTA

Croma Apple Deals: टेक और एंटरटेनमेंट की दुनिया से इस वक्त दो बेहद बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, जो सीधे आपकी जेब का बोझ कम करने वाली हैं. अगर आप लंबे समय से एप्पल के प्रीमियम प्रोडक्ट्स जैसे आईफोन या मैकबुक खरीदने का मन बना रहे थे, लेकिन बजट के कारण कदम पीछे खींच लेते थे तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आ गया है. इसके साथ ही, हर महीने अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और लाइव टीवी के महंगे रिचार्ज से परेशान रहने वाले यूजर्स के लिए भी रिलायंस जियो ने एक बड़ा धमाका कर दिया है.