दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिल सकता है DA-DR का बड़ा तोहफा, जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

त्योहारी सीजन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ने डीए-डीआर वृद्धि की मांग वित्त मंत्री तक पहुंचा दी है. जुलाई 2025 से प्रभावी बढ़ोतरी का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है. अनुमान है कि सरकार दिवाली से पहले फैसला कर सकती है.

ADVERTISEMENT

DA DR hike 2025, Central government employees DA, Pensioners DR increase, Festival season DA hike, Nirmala Sitharaman DA demand
तस्वीर: न्यूज तक.
google news

त्यौहारी सीजन शुरू हो गया है. नवरात्रि के बाद दशहरा और फिर दिवाली. इधर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) का बेशब्री से इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि 7वें वेतन आयोग के तहत बढ़ने वाला ये आखिरी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत होगी. इसके बाद 8वां वेतन आयोग लागू होने का इंतजार भी कर्मचारी बेशब्री से कर रहे हैं.