DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी, अब इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की है. अब कर्मचारियों को 58 की जगह 60 फीसदी डीए मिलेगा. जनवरी 2026 से लागू होने वाले इस फैसले से लाखों लोगों की सैलरी और पेंशन में हर महीने इजाफा होने वाला है.
ADVERTISEMENT

DA Hike
DA and DR hike: लंबे समय से महंगाई भत्ते के बढ़ने का इंतजार कर रहे सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. सरकार ने ये फैसला 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर लिया. अब इस कदम से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ने के साथ ही रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन में भी इजाफा होगा. चलिए खबर में जानते हैं कि कितना बढ़ाया गया DA और DR.