BIZ Deal: दिल्ली NCR में अपना घर खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन सरकारी योजना के तहत कम कीमत मिल रहे हैं फ्लैट्स
दिल्ली विकास प्राधिकरण और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की नई आवास योजनाओं ने घर खरीदने वालों को बड़ा मौका दिया है. दिल्ली-एनसीआर में किफायती फ्लैट्स, प्रीमियम ई-ऑक्शन और प्लॉट स्कीम से अपने घर का सपना अब पहले से ज्यादा करीब नजर आ रहा है.
ADVERTISEMENT

DDA housing Flat scheme
DDA housing scheme 2025: अपना घर होना हर इंसान का सबसे बड़ा सपना होता है. आज के समय में जब प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू रही हैं और लोन लेना महंगा होता जा रहा है, तब एक आम आदमी के लिए घर खरीदना किसी चुनौती से कम नहीं है. अक्सर लोग अपनी पूरी जिंदगी किराए के मकानों में बिता देते हैं. लेकिन अब सरकारी एजेंसियां इस सपने को सच करने के लिए आगे आई हैं. दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने ऐसी योजनाएं पेश की हैं जो न केवल किफायती हैं बल्कि सुरक्षित निवेश का जरिया भी हैं.