26-35 की उम्र में बीमा का बढ़ा क्रेज, NCR में युवा क्यों खरीद रहे बड़ी पॉलिसी?

दिल्ली एनसीआर में जीवन बीमा बाजार तेजी से बढ़ रहा है. युवा, महिलाएं और टर्म बीमा की मांग में उछाल दिखा है. गुरुग्राम, नोएडा और दिल्ली के नए आंकड़े समझिए.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

दिल्ली में प्रति पॉलिसी औसत बीमा कवर 8.77 लाख रुपये

गुरुग्राम में सालाना प्रीमियम 1.81 गुना बढ़ा, नोएडा में 1.68 गुना

26 से 35 साल के लोग सबसे ज्यादा पॉलिसियां खरीद रहे हैं

दिल्ली-NCR में जीवन बीमा को लेकर लोगों की सोच तेजी से बदल रही है. अब सिर्फ उम्रदराज लोग ही नहीं, बल्कि युवा भी बड़ी संख्या में बीमा पॉलिसियां खरीद रहे हैं. खास बात यह है कि महिलाएं भी जीवन बीमा बाजार में तेजी से अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही हैं. इंश्योरेंस इंफॉर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया यानी IIB के हालिया सर्वे के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020-21 से 2024-25 के बीच दिल्ली, गुरुग्राम और गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा में जीवन बीमा कारोबार में अच्छी तेजी देखने को मिली है. इस दौरान न सिर्फ बीमा प्रीमियम बढ़ा, बल्कि लोगों के बीच बड़े बीमा कवर की मांग भी बढ़ी है.