आम आदमी पर महंगाई की पड़ी बड़ी मार, प्याज की कीमतों में भारी उछाल, दोगुने हुए दाम
दिल्ली-एनसीआर में प्याज 55 रुपये किलो के पार पहुंचा तो केंद्र सरकार 35 रुपये किलो पर सब्सिडी बिक्री की तैयारी में है. कांदा एक्सप्रेस से सप्लाई भी बढ़ाई जा रही है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
अगस्त और सितंबर में मौसमी मांग से प्याज पर दबाव बढ़ता है
पिछले साल इसी समय दिल्ली में भाव करीब 35 रुपये थे
सरकार ने बिक्री ठिकानों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी
दिल्ली-एनसीआर में प्याज की कीमत तेज होने के बाद केंद्र सरकार राहत की तैयारी में है. दिल्ली में प्याज की खुदरा कीमत 55 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है. ऐसे में सरकार इस हफ्ते के आखिर में मोबाइल वैन के जरिए 35 रुपये प्रति किलो पर सब्सिडी वाला प्याज बेच सकती है.
