Dhoot Transmission : शेयर बाजार में दमदार एंट्री, 37% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद क्या अब भी है निवेश का मौका?

धूत ट्रांसमिशन का शेयर 37.8 फीसदी प्रीमियम पर 1200 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ. जानें ईवी मौके, विस्तार योजना, जोखिम और नए निवेशकों के लिए क्या रणनीति ठीक रहेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कंपनी का आईपीओ करीब 74 गुना भरा, जिससे मजबूत मांग दिखी

शेयर 871 रुपये के इश्यू भाव से 1200 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ

आईपीओ की रकम कर्ज घटाने, इकाइयां बढ़ाने और निवेश में लगेगी

Dhoot Transmission : ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी Dhoot Transmission ने शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है. कंपनी के आईपीओ को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और इश्यू करीब 74 गुना सब्सक्राइब हुआ. लिस्टिंग के दिन भी शेयर ने निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया. कंपनी के शेयर एनएसई पर 1,200 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुए, जो 871 रुपये के आईपीओ इश्यू प्राइस से करीब 37.8 फीसदी अधिक है. मजबूत लिस्टिंग के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या शेयर में अभी भी निवेश का मौका है या फिर लिस्टिंग के बाद तेजी के कारण इसमें सावधानी बरतने की जरूरत है. कंपनी का कारोबार, विस्तार की योजना, इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र से जुड़ी संभावनाएं और इससे जुड़े जोखिम इस फैसले में अहम भूमिका निभाएंगे.