घर नहीं पूरा टावर खरीदा! Angel One के Dinesh Thakkar की ₹711 करोड़ रूपये की डील

एंजेल वन के संस्थापक दिनेश ठक्कर ने मुंबई के जुहू में एम्बेसी टेराज़ा का पूरा टावर करीब ₹711 करोड़ में खरीदने का समझौता किया. जानें इस डील की बड़ी बातें.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

एम्बेसी टेराज़ा जुहू तारा रोड पर बना पांच टावर वाला प्रोजेक्ट है

खरीदे जा रहे टावर में हर मंजिल पर एक ही घर है

समुद्र का खुला नजारा और बड़ा निजी स्पेस इसकी बड़ी खूबियां हैं

मुंबई के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में एक ऐसी प्रॉपर्टी डील सामने आई है, जिसने देश की महंगी रिहायशी संपत्तियों को लेकर चर्चा बढ़ा दी है. Angel One के संस्थापक, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर Dinesh Thakkar ने करीब 711 करोड़ रूपये में एक पूरा लग्जरी रेजिडेंशियल टावर खरीदने का समझौता किया है. यह खरीदारी किसी एक सामान्य लग्जरी अपार्टमेंट की नहीं है. Thakkar मुंबई के जुहू इलाके में स्थित Embassy Terraza प्रोजेक्ट के एक पूरे टावर को खरीद रहे हैं. करीब 63,000 वर्ग फुट के RERA कारपेट एरिया वाली इस प्रॉपर्टी में समुद्र का सीधा नजारा और बड़े स्तर पर निजी स्पेस जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इस डील की सबसे खास बात इसकी कीमत है. करीब ₹711 करोड़ की यह खरीदारी भारत में किसी एक सिंगल रेजिडेंशियल यूनिट के लिए सामने आई सबसे बड़ी ज्ञात डील में शामिल है.