DMart Q1 Results: DMart का मुनाफा बढ़ा, लेकिन पुराने स्टोर्स की रफ्तार क्यों घटी ?

डीमार्ट की जून तिमाही में मुनाफा और बिक्री बढ़ी, लेकिन पुराने स्टोर्स की ग्रोथ घटी. जानिए क्विक कॉमर्स दबाव और शेयर पर सोमवार को क्या असर पड़ सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 18795 करोड़ रुपये तक पहुंची

परिचालन कमाई बढ़ी और मार्जिन मामूली सुधार के साथ 8 प्रतिशत हुआ

दो साल पुराने स्टोर्स की बिक्री ग्रोथ घटकर 5.5 प्रतिशत रही

भारत की सबसे बड़ी रिटेल चेन DMart चलाने वाली Avenue Supermarts ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. पहली नजर में कंपनी का प्रदर्शन मजबूत दिखाई देता है. मुनाफे और बिक्री दोनों में दो अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ऑपरेटिंग प्रदर्शन भी पहले के मुकाबले बेहतर रहा है. हालांकि इन मजबूत आंकड़ों के पीछे कुछ ऐसे संकेत भी छिपे हैं, जिन पर बाजार और निवेशकों की नजर सबसे ज्यादा रहने वाली है. सबसे बड़ी चिंता कंपनी के पुराने स्टोर्स की धीमी पड़ती ग्रोथ है. इसके अलावा Quick Commerce कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ऑनलाइन कारोबार DMart Ready का घाटा भी ऐसे पहलू हैं, जो आने वाले समय में कंपनी की रणनीति और शेयर की चाल तय कर सकते हैं.