भारत में बिना बिल्डिंग बनाए ट्रंप हर साल करोड़ों रुपये कैसे कमा रहे हैं ?

अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से करीब 80 करोड़ रुपये कमाए. जानिए बिना बिल्डिंग बनाए उनका ब्रांड लाइसेंस मॉडल कैसे काम करता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

रिपोर्ट में 2025 की आय का ब्योरा अमेरिकी एथिक्स दफ्तर ने दिया

point

भारत में ट्रंप खुद निर्माण नहीं करते, सिर्फ नाम इस्तेमाल करने देते हैं

point

भारतीय रियल एस्टेट कंपनियां ब्रांड इस्तेमाल के बदले लाइसेंस फीस चुकाती हैं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में बैठते हैं, लेकिन उनकी कमाई का एक हिस्सा भारत से भी आता है. दिलचस्प बात यह है कि यह कमाई किसी फैक्ट्री, ऑफिस या सीधे कारोबार से नहीं होती. फिर भी भारत से हर साल उनकी कंपनी करोड़ों रुपये कमाती है. अमेरिकी ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में ट्रंप ऑर्गनाइजेशन ने भारत से करीब 85 लाख डॉलर यानी लगभग 80 करोड़ रुपये की कमाई की. ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर भारत में बिना कोई प्रोजेक्ट बनाए या कारोबार चलाए इतनी बड़ी कमाई कैसे संभव है.