ईरान युद्ध भी नहीं रोक पाया Dubai का रियल एस्टेट! H1 में ₹5.3 लाख करोड़ की डील, भारतीय निवेशकों का दबदबा बरकरार
ईरान तनाव के बीच भी दुबई का रिहायशी बाजार टिका रहा. नई रिपोर्ट के मुताबिक सीमित गिरावट के बाद 2026 में कीमतों में और बढ़त संभव है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
ईरान तनाव के बावजूद H1 2026 में दुबई में AED 226 अरब की प्रॉपर्टी डील
भारतीय निवेशक सबसे आगे, 2025 में 22% खरीददार भारत से
ANAROCK का अनुमान, 2026 में घरों की कीमतें 4-7% और बढ़ सकती हैं
मिडिल-ईस्ट में इस साल ईरान से जुड़े क्षेत्रीय तनाव के बावजूद दुबई का रियल एस्टेट बाजार उम्मीद से कहीं ज्यादा मजबूत साबित हुआ है. ANAROCK की नई रिपोर्ट 'Dubai Real Estate: Built on Vision. Proven by Numbers' के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही (H1 2026) में दुबई में AED 225.7 अरब (करीब ₹5.3 लाख करोड़) के रिहायशी प्रॉपर्टी सौदे हुए. ये दिखाता है कि भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद निवेशकों का भरोसा बाजार पर बना हुआ है.
