E20 पेट्रोल विवाद: नितिन गडकरी ने माना एथेनॉल से गाड़ियों के माइलेज पर पड़ता है असर !

E20 पेट्रोल पर तेज बहस के बीच नितिन गडकरी ने माना कि इथेनॉल से माइलेज पर थोड़ा असर पड़ सकता है. पढ़ें E25 की टेस्टिंग और सरकार का ताजा रुख.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

सरकार ने कहा, असर हर गाड़ी और इलाके में अलग दिख सकता

इथेनॉल की ऊर्जा कम होने से चलने की दूरी थोड़ी बदल सकती

मंत्री ने वैकल्पिक ईंधन और फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों का विकल्प गिनाया

देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर बहस लगातार तेज होती जा रही है. सोशल मीडिया से लेकर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री तक इस बात पर चर्चा हो रही है कि क्या E20 पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन को नुकसान होता है और क्या इससे माइलेज कम हो जाता है. अब इस पूरे विवाद के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में इस मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखी है. उन्होंने माना है कि इथेनॉल की वजह से माइलेज पर थोड़ा असर पड़ सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि यह असर हर स्थिति में एक जैसा नहीं होता और सड़क तथा ट्रैफिक की परिस्थितियां भी इसमें अहम भूमिका निभाती हैं.