Hisab Kitab: क्या E20 पेट्रोल से सचमुच खराब हो रही हैं गाड़ियां? जानिए इस जल्दबाजी का पूरा सच और गुणा-भाग
Biz Tak के शो 'हिसाब-किताब' में मिलिंद खांडेकर ने खोला E20 पेट्रोल का पूरा सच. जानिए क्यों देश की 80% गाड़ियों के इंजन और फ्यूल पाइप पर मंडरा रहा है खतरा और सरकार की इस नीति में कहां हुई चूक.
ADVERTISEMENT

आखिर क्या है E20 पेट्रोल और इसके पीछे का लॉजिक?
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
E 20 पेट्रोल से 80% गाड़ियां जोखिम में ?
नीति आयोग की चूक और ऑटो इंडस्ट्री का यू-टर्न.
डेडलाइन की जल्दबाजी और ब्राजील से तुलना.
देश में इस समय E20 पेट्रोल (E20 Fuel) को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है. एक तरफ सरकार और ऑटोमोबाइल कंपनियां दावा कर रही हैं कि इस फ्यूल से गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं है, बस माइलेज में थोड़ी कमी आती है. वहीं दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज की बाढ़ आ गई है जहां लोग अपनी गाड़ियों के फ्यूल पाइप गलने, इंजन खराब होने और भारी मेंटेनेंस खर्च की शिकायतें कर रहे हैं. इन दो विरोधाभासी दावों के बीच आखिर सच क्या है? इंडिया टुडे ग्रुप के 'तक' चैनल्स के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने अपने साप्ताहिक शो 'हिसाब-किताब' में इसका पूरा विश्लेषण किया है.
