ईजमायट्रिप के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ईडी की चार्जशीट, पूरी टाइमलाइन
ईजमायट्रिप के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी की 2008 से 2026 तक की पूरी कहानी पढ़ें. आईपीओ, हिस्सेदारी बिक्री, शेयर गिरावट और ईडी कार्रवाई के बड़े मोड़ समझें.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
तीन भाइयों ने 2008 में बिना बड़े निवेश के कंपनी शुरू की
2021 के आईपीओ ने कंपनी को शेयर बाजार में बड़ी पहचान दिलाई
2024 में हिस्सेदारी बिक्री के बाद नेतृत्व बदला और सवाल बढ़े
एक वक्त था जब एक छोटे से कमरे से शुरू हुई EaseMyTrip की कहानी भारत की बड़ी travel-tech success stories में गिनी जाने लगी थी. तीन भाइयों ने मिलकर कंपनी शुरू की. बिना बड़े निवेश के बिजनेस खड़ा किया. साल 2021 में कंपनी का IPO आया और EaseMyTrip शेयर बाजार में लिस्ट हुई.
