अर्थव्यवस्था मजबूत, फिर शेयर बाजार में गिरावट क्यों? वित्त मंत्रालय की रिपोर्ट से समझिए पूरी तस्वीर

वित्त मंत्रालय की सितंबर मासिक आर्थिक समीक्षा के अनुसार, शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है. Q1 में GDP ग्रोथ 7.8% रहने, निवेश दर बढ़कर 11.9% होने और क्रेडिट ग्रोथ 20% तक पहुंचने से आर्थिक विकास की तेज रफ्तार के संकेत मिले हैं. पढ़िए पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

GDP की रफ्तार तेज, फिर शेयर बाजार क्यों सुस्त?

निवेश में तेज़ी, क्रेडिट ग्रोथ मजबूत

महंगाई, कमजोर मॉनसून ने बढ़ाएगा मुश्किल

FPIs की बिकवाली, कमजोर रुपया बड़ी चिंता

शेयर बाजार में इन दिनों गिरावट का माहौल है. इसी बीच वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने सितंबर की मासिक आर्थिक समीक्षा जारी की है. इस रिपोर्ट में देश की अर्थव्यवस्था की ताजा तस्वीर सामने रखी गई है. रिपोर्ट में एक तरफ आर्थिक विकास, निवेश, कर्ज और निर्यात से जुड़े कई मजबूत आंकड़े हैं. वहीं दूसरी तरफ महंगाई, विदेशी निवेशकों की बिकवाली, रुपये की कमजोरी और दुनिया भर में बढ़ती ब्याज दरों जैसी चुनौतियों का भी जिक्र है.