Elon Musk की बड़ी चेतावनी. 2027 तक इंसानों से ज्यादा काबिल हो सकता है AI, जानिए क्या है पूरा मामला
एलन मस्क के दावे ने एआई पर नई बहस छेड़ दी है. क्या 2027 तक मशीनें डिजिटल कामों में इंसानों से बेहतर हो जाएंगी, और साइबर सुरक्षा पर इसका क्या असर होगा.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मस्क ने साफ किया कि दावा सिर्फ डिजिटल कामों तक सीमित है
एआई एजेंट कई कदम खुद लेकर पूरा काम निपटाने की कोशिश करते
लैरी पेज ने पहले ही हैकिंग में एआई बढ़त की आशंका जताई
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर पिछले कुछ सालों में लगातार बड़ी बातें सामने आती रही हैं. कभी कहा जाता है कि AI इंसानों की नौकरियां छीन सकता है, तो कभी इसे डॉक्टरों, इंजीनियरों और दूसरे प्रोफेशनल्स के लिए काम आसान बनाने वाली तकनीक बताया जाता है. अब दुनिया के चर्चित टेक कारोबारी एलन मस्क ने AI की क्षमता को लेकर बड़ा दावा किया है.
