Elon Musk : भारत में स्टारलिंक की एंट्री को लेकर एलन मस्क का बड़ा बयान, टेलीकॉम इंडस्ट्री में मची हलचल!
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक की भारत में एंट्री को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। मस्क ने आरोप लगाया है कि कुछ बड़े कारोबारी अपनी मोनोपॉली बचाने के लिए स्टारलिंक को भारत में रोकने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने किसी कंपनी का नाम नहीं लिया। इस बीच रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि कंपनी अभी काम पर फोकस कर रही है और भारतीय ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने की तैयारी कर रही है।
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
एलन मस्क ने बड़ा आरोप लगाया
स्टारलिंक को रोकने का आरोप लगाया
भारत के टेलीकॉम बाजार में हलचल मच गई
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक एलन मस्क भारत में अपनी सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक शुरू करना चाहते हैं। लेकिन स्टारलिंक को भारत में काम शुरू करने में अभी भी इंतजार करना पड़ रहा है। अब एलन मस्क ने इशारों-इशारों में कह दिया कि शायद कुछ बड़े कारोबारी अपनी मोनोपॉली बचाने के लिए स्टारलिंक को भारत में रोक रहे हैं। मस्क ने किसी कंपनी का नाम नहीं लिया। बस इतना कहा कि आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वे कौन हैं। अब इसके बाद भारत के टेलीकॉम बाजार में हलचल मच गई। क्योंकि भारत में टेलीकॉम की बड़ी कंपनियों में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल शामिल हैं। और इसी बीच एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल और रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने एलन मस्क को जवाब दिया है।
