EPF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! 15 जुलाई तक खाते में आएगा ब्याज, ऐसे करें बैलेंस चेक
ईपीएफ खाताधारकों के लिए राहत है. 8.25 फीसदी ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 15 जुलाई तक पासबुक में एंट्री दिख सकती है और बैलेंस चेक करना आसान है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
EPFO ने FY26 का 8.25% ब्याज जमा करना शुरू किया
15 जुलाई तक पासबुक में दिखेगा ब्याज
34 करोड़ खातों में ₹1.44 लाख करोड़ से ज्यादा ब्याज जमा होगा
अगर आपका EPF (Employees' Provident Fund) में खाता है तो आपके लिए अच्छी खबर है।. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए 8.25% ब्याज जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 15 जुलाई तक सदस्य अपने EPF पासबुक में ब्याज की राशि देख सकेंगे. सरकार पहले ही FY26 के लिए EPF पर 8.25% ब्याज देने को मंजूरी दे चुकी है. EPFO के मुताबिक करीब 34 करोड़ सदस्य खातों में 1.44 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का ब्याज जमा किया जाएगा.
