EPF Pension में 67% तक बढ़ोतरी! ₹7 लाख का बीमा कवर हो सकता है ₹10.50 लाख ?

ईपीएफ वेज सीलिंग 15 हजार से 25 हजार होने पर पेंशन और ईडीएलआई बीमा कवर बढ़ सकता है. लेकिन कितना फायदा मिलेगा, यह सरकारी नोटिफिकेशन और नए नियमों के बाद तय होगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

नई सीमा से लाभों की गणना का आधार बढ़ सकता है

ईडीएलआई के तहत अधिकतम बीमा राशि 10.50 लाख तक जा सकती है

पेंशन में 67 फीसदी बढ़ोतरी पांच साल की शर्त पर निर्भर है

प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए EPF से जुड़ी वेज सीलिंग में बदलाव अहम हो सकता है. EPF वेज सीलिंग की सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये किए जाने के बाद कर्मचारियों की रिटायरमेंट सेविंग्स और पेंशन में बढ़ोतरी की उम्मीद है. इसके साथ ही Employee Deposit Linked Insurance Scheme यानी EDLI के तहत मिलने वाले बीमा कवर में भी इजाफा हो सकता है. मौजूदा व्यवस्था और प्रस्तावित बदलाव के आधार पर पेंशन में करीब 67 फीसदी तक की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया जा रहा है. वहीं EDLI बीमा कवर 7 लाख रुपये से बढ़कर 10.50 लाख रुपये या उससे ज्यादा हो सकता है. हालांकि, बीमा कवर और पेंशन में वास्तविक बदलाव की अंतिम तस्वीर सरकार की ओर से नए नियमों का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.