कर्मचारियों के लिए EPFO का बड़ा मौका! 17 साल पुराने PF रिकॉर्ड को सुधारने की स्कीम, जानिए किसे मिलेगा लाभ ?

ईपीएफओ का नया अभियान उन कर्मचारियों के लिए अहम है, जिनका पीएफ रिकॉर्ड छूट गया था. कंपनियां 31 अक्टूबर 2026 तक नाम जोड़कर पुराने कागज ठीक कर सकती हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

कंपनियां 31 अक्टूबर 2026 तक छूटे कर्मचारियों का पंजीकरण करा सकती हैं

पात्रता उन्हीं लोगों को मिलेगी जो तय अवधि में नौकरी पर रहे

घोषणा के समय कर्मचारी जीवित हो और नौकरी में बना हो

अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से PF कटता है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. खासकर उन कर्मचारियों के लिए, जिनका नाम किसी वजह से EPFO के रिकॉर्ड में नहीं जुड़ पाया या कंपनी ने पात्र होने के बावजूद उन्हें PF सिस्टम में शामिल नहीं किया.