EPFO Pension Scheme: अक्षत की कहानी से समझिए, रिटायरमेंट के बाद कितनी मिलेगी पेंशन

EPFO Pension Scheme: अक्षत की कहानी से समझिए EPS-95 की पेंशन गणित, रिटायरमेंट पर कितना फंड और कितनी पेंशन मिलेगी पूरी डिटेल्स यहां जानें.

ADVERTISEMENT

EPFO pension full detail
तस्वीर: AI
google news

नौकरी करने वाले ज्यादातर युवाओं को पता होता है कि उनकी सैलरी से हर महीने PF (Provident Fund) कटता है, लेकिन इसमें पेंशन के लिए भी कंट्रीब्यूशन होता है ये बहुत कम लोगों को पता होता है. EPFO (Employees Provident Fund Organisation) संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को सिर्फ PF ही नहीं, बल्कि पेंशन और बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा भी देता है.