EPFO Withdrawal Rules: नौकरी छूटने पर 75% PF निकालने की सुविधा, घर की मरम्मत के लिए भी ले सकते हैं एडवांस

EPFO के नियमों के तहत नौकरी छूटने पर एक महीने बाद 75 फीसदी PF निकाला जा सकता है. घर की मरम्मत के लिए भी तय शर्तों के साथ PF एडवांस मिल सकता है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

एक महीने बेरोजगारी पर कर्मचारी PF का 75% तक निकाल सकता है

दो महीने बेरोजगारी के बाद बचा 25% लेकर अंतिम सेटलमेंट संभव है

नई नौकरी मिलने पर पुराना PF नई कंपनी से जुड़ सकता है

ऑनलाइन क्लेम से पहले UAN और KYC जानकारी सही होना जरूरी है

घर की मरम्मत के लिए PF एडवांस तय शर्तों पर मिलता है

EPFO Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO नौकरीपेशा लोगों के लिए रिटायरमेंट सेविंग के साथ-साथ जरूरत के समय आर्थिक सहारा भी देता है. EPF खाते में जमा रकम का इस्तेमाल कुछ तय परिस्थितियों में निकासी या एडवांस के तौर पर किया जा सकता है. नौकरी जाने जैसी स्थिति में यह सुविधा खास तौर पर कर्मचारियों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है.