EPFO Rule Change: 15,000 रूपये नहीं अब 25,000 रूपये हुई सैलरी लिमिट, 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
ईपीएफओ ने अनिवार्य कवरेज की सैलरी सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी है. 17 सितंबर से लागू इस बदलाव से 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा हो सकता है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
नया नियम 17 सितंबर से लागू हुआ और कर्मचारी दायरा बढ़ा
अब बेसिक और महंगाई भत्ता मिलाकर 25 हजार तक सीमा मानी जाएगी
नई सीमा से पेंशन और बीमा सुरक्षा ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी
EPFO Rule Change: नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO से जुड़ा एक बड़ा बदलाव हुआ है. केंद्र सरकार ने EPFO के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए सैलरी लिमिट को बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया है. इससे पहले यह सीमा 15,000 रुपये थी. नया नियम 17 सितंबर से लागू हो गया है. सरकार के इस बदलाव का असर खास तौर पर उन कर्मचारियों पर पड़ेगा, जिनकी सैलरी पहले 15,000 रुपये से ज्यादा होने के कारण अनिवार्य EPF कवरेज की सीमा से बाहर हो सकती थी. नई लिमिट के बाद 15,000 रुपये से 25,000 रुपये प्रति माह के बीच कमाने वाले नए कर्मचारियों के लिए EPF के साथ EPS और EDLI जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का दायरा बढ़ सकता है. सरकार के मुताबिक, इस बदलाव से 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है.
