EPFO UPI Withdrawal: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, 75% रकम मिलेगी, जानें कब तक शुरू होगी सुविधा

नौकरीपेशा लोगों के लिए PF का पैसा निकालना आने वाले समय में आसान हो सकता है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन UPI के जरिए निकासी की सुविधा लाने की तैयारी कर रहा है. प्रस्तावित व्यवस्था में पात्र कर्मचारी अपने PF बैलेंस का 75% तक निकाल सकेंगे. जानिए यह सुविधा कब शुरू हो सकती है और इससे आपको क्या फायदा मिलेगा.

ADVERTISEMENT

After 4-day shutdown, EPFO portal resumes June 30: Here's what we know about UPI-ATM withdrawals
After 4-day shutdown, EPFO portal resumes June 30: Here's what we know about UPI-ATM withdrawals
Google CTA

अगर आप नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से PF का पैसा कटता है, तो आने वाले समय में आपके लिए एक अच्छी खबर हो सकती है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO अपने अंशधारकों को UPI के जरिए PF का पैसा निकालने की सुविधा देने की तैयारी कर रहा है. इस सुविधा के शुरू होने पर पात्र कर्मचारियों को अपनी भविष्य निधि की रकम तक पहुंचने का एक आसान तरीका मिल सकता है.