EPFO Wage Ceiling Hiked: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, EPFO की सैलरी लिमिट 15,000 से बढ़कर 25,000 रुपये हुई, जानें कैसे होगा इसका फायदा

EPFO की वेतन सीमा 15,000 से बढ़कर 25,000 रुपये होने पर कितनी मिलेगी पेंशन? जानिए 22 साल की उम्र से नौकरी शुरू करने पर रिटायरमेंट के बाद EPS पेंशन का पूरा कैलकुलेशन.

ADVERTISEMENT

NewsTak
EPFO पर सरकार बड़ा फैसला.
Google CTA

EPFO News: देश के संगठित क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों के केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है. मोदी कैबिनेट ने कर्मचारियों के हित में फैसला लेते हुए EPFO के तहत अधिकतम वेतन सीमा (Wage Ceiling) को बढ़ा दिया है. अभी तक ये 15000 रुपए महीने था जिसमें अब 25,000 के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की तरफ से मिली इस मंजूरी के बाद देश भर के लगभग 51 लाख से अधिक नए कर्मचारियों को सीधे तौर पर ईपीएफओ कवरेज के दायरे में लाया जा सकेगा. सबसे बड़ी बात ये है कि वेतन की सीमा बढ़ने के बाद पेंशन , प्रोविडेंट फंड और बीमा सुरक्षा का दायरा भी बढ़ेगा. इससे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने वाली है.