EPFO: प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए मिनिमम पेंशन 7500 होगी? केंद्र सरकार का आ गया जवाब

केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि EPFO की न्यूनतम पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये करने की कोई योजना नहीं है. EPS फंड के वित्तीय दबाव के चलते सरकार ने प्रस्ताव खारिज कर दिया है. इससे सरकारी और प्राइवेट पेंशनर्स के बीच पेंशन का अंतर 9 गुना बना रहेगा.

ADVERTISEMENT

EPFO pension update, EPS minimum pension, 7500 pension demand, central government reply, EPF latest news
ईपीएफओ पेंशन.
google news

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए तो सरकार एक बार फिर से वेतन आयोग लाई है. वेतन आयोग कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर को रिव्यू करेगा और सैलरी इंक्रीमेंट की सिफारिश देगा. सरकारी नौकरी में बहुत सारी सोशल सिक्योरिटी कवर होती है लेकिन प्राइवेट नौकरी करने वालों का एक ही सहारा है ईपीएफओ. अगर 10 साल नौकरी कर ली तो प्राइवेट सेक्टर वालों को भी पेंशन मिलती है. अगर 10 साल नौकरी कर ली तो पेंशन के हकदार हो जाते हैं. ये अलग बात है कि एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड ईपीएफ से मिलने वाली पेंशन बहुत कम होती है.