अमेरिका में Essar Group का बड़ा Steel Project, 15 अरब डॉलर के निवेश से बदलेगी पूरी Supply Chain की तस्वीर
एस्सार ग्रुप अमेरिका में 15 अरब डॉलर के स्टील प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. मिनेसोटा की लौह खदान और आयोवा प्लांट को जोड़कर कंपनी 2030 के आसपास उत्पादन शुरू करना चाहती है.
ADVERTISEMENT

न्यूज़ हाइलाइट्स
आयोवा संयंत्र के पहले चरण में 75 लाख टन सालाना क्षमता होगी
बाद में उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 1 करोड़ टन सालाना करने की योजना
मिनेसोटा की खदान पर 2.5 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश हो चुका
भारतीय Essar Group अमेरिका में करीब 15 अरब डॉलर के बड़े Steel Project को आगे बढ़ा रहा है. यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक नए स्टील प्लांट के निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए Mining से लेकर Steel Manufacturing तक एक पूरी integrated supply chain तैयार करने की कोशिश की जा रही है. इस पूरे प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसके लिए Minnesota में Iron Ore Mine और Iowa में Steel Plant को एक ही supply chain से जोड़ा जाएगा. यानी अमेरिका में ही Iron Ore निकाला जाएगा और उसी कच्चे माल को आगे Steel Production के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट को लेकर अमेरिकी प्रशासन की ओर से भी चर्चा हुई है. इसकी वजह है इसका अमेरिका की Domestic Manufacturing, Steel Production और Supply Chain से जुड़ाव.
