पेट्रोल में मिलाया जा रहा सस्ता इथेनॉल फिर भी रेट नहीं हुआ कम, पब्लिक की जेब पर हो रहा डबल अटैक ?
इथेनॉल पेट्रोल से सस्ता है, फिर भी ब्लेंडिंग के बाद दाम कम नहीं हुए है. ऊपर से इंजन को E20 के लिए ट्यून कराने का खर्च और माइलेज गिरने से गाड़ी मालिकों की का बजट बिगाड़ रहा E20...जानें इसका गुणा-गणित.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: सोशल मीडिया.
पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल की मिलावट के बाद लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं. सवाल ये है कि पेट्रोल में 20 फीसदी सस्ता इथेनॉल मिलाया जा रहा फिर भी रेट कम नहीं हुआ. वहीं दूसरी तरफ दावा ये भी है कि इथेनॉल से माइलेज पर 3-4 फीसदी का असर आ रहा है. यानी 2023 से पहले मैन्युफैक्चर हुई गाड़ियों का माइलेज इस फ्यूल से डाऊन हो रहा है.
