Explainer: भारत-अमेरिका ट्रेड डील की ओर बढ़ते कदम, दोस्ती की नई गर्माहट या मजबूरी की राजनीति?

भारत-अमेरिका के रिश्तों में फिर गर्मजोशी आई है और नवंबर तक बड़ी ट्रेड डील होने की उम्मीद है, लेकिन रूस से तेल खरीद और कृषि उत्पादों को लेकर समझौता आसान नहीं होगा. इंडिया टुडे के मिलिंद खांडेकर ने ‘हिसाब-किताब’ में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की है.

ADVERTISEMENT

भारत- अमेरिका ट्रेड डील
भारत- अमेरिका ट्रेड डील
google news

भारत और अमेरिका के रिश्तों पर जमीं बर्फ कुछ पिघलने लगी है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो एक महीने पहले तक भारत को Dead Economy यानी मरी हुई अर्थव्यवस्था वाला देश कह रहे थे वो अब पोस्ट कर रहे हैं कि मोदी मेरे दोस्त हैं. डील में कोई दिक्कत नहीं होगी.