FD Rule Change: 1 अक्टूबर से बदलेंगे फिक्स्ड डिपॉजिट के नियम, ब्याज पर क्या होगा असर? जानिए पूरी जानकारी

1 अक्टूबर 2026 से एफडी के नए नियम लागू होंगे. 3 करोड़ या उससे ज्यादा जमा पर बैंक अलग ब्याज दे सकेंगे. जानें आम निवेशकों और बड़ी जमा वालों पर कितना असर पड़ेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

बड़ी जमा पर बैंक जरूरत के मुताबिक ब्याज दर तय कर सकेंगे

वेबसाइट पर बल्क जमा की दरें हर कार्य दिवस सुबह अपडेट होंगी

समान तारीख और समान रकम वाली जमा पर फर्क नहीं होना चाहिए

FD Rule Change: Fixed Deposit यानी FD को देश में सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर काफी पसंद किया जाता है. खासतौर पर ऐसे निवेशक जो अपने पैसे को एक तय अवधि के लिए जमा करके उस पर निश्चित ब्याज कमाना चाहते हैं, उनके लिए FD एक अहम विकल्प रही है. अब फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है. भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की ओर से FD से जुड़े कुछ नए नियम तय किए गए हैं, जो **1 अक्टूबर 2026** से प्रभावी होंगे. इन बदलावों का मुख्य संबंध बड़ी रकम वाली जमा यानी Bulk Deposit से है. इसके साथ ही बैंकों को FD पर दी जाने वाली ब्याज दरों की जानकारी सार्वजनिक करने के तरीके में भी बदलाव करना होगा. ऐसे में अगर आप FD में पैसा लगाते हैं या आने वाले समय में बड़ी रकम की FD कराने की योजना बना रहे हैं, तो इन नए नियमों को समझना जरूरी है.